फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Husband gave triple talaq, police did not get justice

पति ने दिया तीन तलाक, पुलिस से नहीं मिला इंसाफ

Thu, 17 Nov 2022 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Husband gave triple talaq, police did not get justice
एक महिला ने पति पर तीन तलाक और अन्य दो शादियां करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। महिला का आरोप है कि पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। महिला ने पति से जानमाल का खतरा जताया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने बताया कि करीब आठ साल पहले उसने मुजफ्फरनगर निवासी एक व्यक्ति से प्रेम विवाह किया था। आरोप लगाया कि कुछ सालों से पति ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसी बीच उसे पति की दूसरी शादी होने का शक हुआ। उसने मामले की जांच की तो पता चला कि पति ने पहले से ही दो शादियां कर रखी हैं। पति को समझाने का प्रयास किया तो उसने मारपीट कर दी। साथ ही तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। आरोप लगाया कि सात नवंबर को उसने पुलिस को तहरीर दी थी। लेकिन आज तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वह अपने चार साल के बेटे के साथ कार्रवाई के लिए भटक रही है। महिला ने पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर की बाबत जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed