फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Husband gave divorce, now lover is denying marriage

पति को दिया तलाक, अब प्रेमी कर रहा शादी से इनकार

Sat, 20 Mar 2021 11:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Husband gave divorce, now lover is denying marriage
महिला ने एक युवक पर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि अब युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया है। युवक से शादी करने के लिए उसने अपने पति से तलाक भी ले लिया। महिला की शिकायत पर पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रंसग था। आरोप है कि युवक ने शादी करने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। इस बीच महिला ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने पति से तलाक लेने की बात कही। इस पर महिला ने पिछले साल अगस्त में पति से तलाक ले लिया। अब युवक शादी करने से इनकार कर रहा है। दबाव बनाने पर धमकी दे रहा है। महिला ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस में शिकायत करने पर युवक ने शनिवार को लक्सर तहसील में कोर्ट मैरिज करने की बात कही थी। महिला कोर्ट पहुंची, लेकिन युवक तहसील नहीं पहुंचा। महिला ने युवक से संपर्क किया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed