फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Husband and wife clash in women's helpline

Roorkee News: महिला हेल्पलाइन में भिड़े पति-पत्नी

Tue, 10 Oct 2023 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Husband and wife clash in women's helpline
Iएक-दूसरे पर लगाए आरोप, महिला हेल्पलाइन में काउंसिलिंग के लिए आए थेI
विज्ञापन


महिला हेल्पलाइन पर काउंसिलिंग के लिए आए दंपती के बीच जमकर हंगामा हुआ। दोनों एक-दूसरे से हाथापाई पर उतर आए। पुलिस ने दोनों को समझाकर मामला शांत कराया।

रुड़की निवासी महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। महिला पति से अलग होकर मायके में रह रही हैं। दोनों का मामला पुरानी तहसील स्थित महिला हेल्पलाइन में चल रहा है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों पक्षों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया था। दोनों महिला हेल्पलाइन पर पहुंचे तो किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दंपती के बीच हाथापाई शुरू हो गई। पुलिस ने दोनों की वीडियो बनाई और किसी तरह मामला शांत कराया। साथ ही हंगामा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद पति-पत्नी काउंसिलिंग के बाद अपने-अपने घर चले गए। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed