फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Hunger strike ends on assurance to start construction in ten days

दस दिन में निर्माण शुरू करने के आश्वासन पर भूख हड़ताल समाप्त

Sun, 17 Oct 2021 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Hunger strike ends on assurance to start construction in ten days
सुल्तानपुर क्षेत्र के इस्माइलपुर चौराहे पर भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण को जूस पिलाकर भूख हड़ताल ? - फोटो : ROORKEE
सड़क निर्माण की मांग को लेकर इस्माइलपुर चौराहे पर भूख हड़ताल पर बैठे युवक और ग्रामीणों से शनिवार देर शाम लोक निर्माण विभाग के जेई व हलका लेखपाल आकर मिले। साथ ही 10 दिन के अंदर सड़क निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने युवक को जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब नौ बजे बहालपुरी गांव निवासी अमित सैनी, अंकित भाटी, सागर, तुषार, प्रॉमिस कुमार, गौरव, अभिषेक कुमार, प्रद्युम्न, नरेश, अमित कुमार, रोहित कुमार, विशाल, कपिल गोयल, गोल्डी, योगेश, विपिन, विनीत, फूलसिंह के साथ इस्माइलपुर चौराहे पर भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। अमित सैनी का कहना है कि सुल्तानपुर से पौराणिक तीर्थ स्थल पश्चिम बहणी गंगा की ओर जाने वाला चार किमी लंबा मार्ग करीब एक दशक पूर्व बनवाया गया था। पिछले तीन वर्षों से यह मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। क्षेत्रवासी तभी से ही जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से सड़क निर्माण कार्य कराए जाने की मांग कर रहे थे। 10 अक्तूबर को सुल्तानपुर में आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन देकर अमित सैनी ने सड़क निर्माण शुरू नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी थी। निश्चित समय में सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वह ग्रामीणों के साथ भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। शनिवार देर शाम लोक निर्माण विभाग के जेई रविंद्र कुमार और लेखपाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने 10 दिन के अंदर सड़क निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने भूख हड़ताल समाप्त करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed