{"_id":"62ea90449a975876505b1fa4","slug":"huge-tricolor-yatra-will-go-out-on-independence-day-roorkee-news-drn4190124189","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
नगर निगम सभागार में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर हुई बैठक में शहर में 25 हजार राष्ट्रीय ध्वज बांटने का निर्णय लिया गया है। साथ ही 13 अगस्त से हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
बुधवार को नगर निगम सभागार में मेयर गौरव गोयल की अध्यक्षता में पार्षदों, नगर के गणमान्य नागरिकों की बैठक हुई। नगर आयुक्त एवं प्रभारी जेएम विजय नाथ शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। रुड़की में भी देशभक्ति की झलक देखने को मिलेगी। इस बार नगर निगम की ओर से पहली बार शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
प्रधानमंत्री के आह्वान पर आजादी के सपूतों की कुर्बानियों को याद कर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नगर के सभी प्रमुख चौराहों और डिवाइडरों को भी सजाया जाएगा और नगर निगम शहर में 25 हजार तिरंगे बांटेगा। इस दौरान हरिमोहन, मास्टर राम स्वरूप, पार्षद विवेक चौधरी, पार्षद जेपी शर्मा, अनूप राणा, धर्मवीर पिंकी, सुभाष सरीन, ईश्वर लाल शास्त्री, अनूप राणा आदि मौजूद रहे।