फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Historical cemetery holding the legacy of 200 years

इस कब्रिस्तान ने देखा कि कैसे जुदाई के पल बन जाते हैं विरासत

Mon, 27 Dec 2021 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Historical cemetery holding the legacy of 200 years
पुरानी कब्रिस्तान में स्थित कब्र पर संगमरमर के पत्थर पर की गई नकाशी। - फोटो : ROORKEE
माना जाता है कि दुनिया से जिस्म जुदा हो जाए तो भी रूह और यादों के रूप में इंसान हमेशा अपनों की यादों में जिंदा रहता है। जुदाई के पल, यादगार चिह्न और निशानी कैसे विरासत का रूप अख्तियार कर लेते हैं, यह देखना हो तो अंग्रेजी हुकूमत में बनाए गए ऐतिहासिक कब्रिस्तान का रुख कर सकते हैं। वर्ष 1920 में राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा हासिल कर चुके इस कब्रिस्तान में 200 साल से ज्यादा पुरानी कब्रगाहों पर संगमरमर तराश कर की गई बेहतरीन नक्काशी इस बात की गवाही देती है कि दुनिया से जानों वालों के लिए लोगों के दिलों में कितना प्यार रहा होगा।
विज्ञापन

वैसे तो रुड़की में बंगाल सैपर्स, थॉमसन इंजीनियरिंग कॉलेज (अब आईआईटी), इंजीनियरिंग की मिसाल गंगनहर और पुल से गुजरती नहर (एक्वाडक्ट), सिंचाई अनुसंधान संस्थान, केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) जैसे कई नायाब हीरे हैं। इन सबके बीच इन संस्थानों से जुड़े लोगों की दफन हो चुकी यादों का जीता जागता नमूना पुराने कब्रिस्तान (ओल्ड सिमेट्री) के रूप में मौजूद है। अंग्रेजी हुकूमत के समय जब करीब दो सौ साल पहले रुड़की में गंगनहर का निर्माण किया गया और इसके लिए थॉमसन इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित किया गया, तब यहां काम करने वाले अंग्रेज अधिकारियों व इंजीनियरों ने रुड़की की सरजमीं में ही अपने आपको न्योछावर कर दिया।
विज्ञापन

गणेशपुर पुल के समीप स्थित पुराने कब्रिस्तान में उन्हीं अंग्रेज अधिकारियों और इंजीनियरों की कब्रगाहें आज भी मौजूद हैं। कब्रिस्तान में मौजूद सौ साल से अधिक पुरानी एक कब्र मोना नाम की युवती की भी है। इस पर पत्थर से परी के रूप में बनाई गई मूर्ति कई तरह के भाव प्रकट करती है। इसी तरह एक अन्य कब्रगाह पर परी हाथ में फूल लिए घुटने के बल बैठकर प्रार्थना करती दिखती है। कुछ कब्रगाहों के आगे संदेश लिखने के पत्थर की ही किताब बनाकर लोगों के परिचय उकेरे गए हैं। यहां हर कब्रगाह अपने आप में कुछ न कुछ कहती दिखाई देती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार जिले में है इकलौता कब्रिस्तान
आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने वर्ष 1920 में रुड़की के पुराने कब्रिस्तान की देखभाल का जिम्मा संभाला था। अभी तक हरिद्वार जिले में एकमात्र यही कब्रिस्तान है, जहां हरिद्वार समेत सभी क्षेत्रों के लोगों की कब्रें बनाई जाती है। हालांकि, एएसआई के हैंडओवर होने के बाद से यहां किसी कब्र को पक्का करने पर प्रतिबंध है। पहले की सभी कब्रगाहों का निर्माण सफेद संगमरमर के चमकते पत्थरों से किया गया है।
निधन की वजह का भी जिक्र
कब्रिस्तान में वर्ष 1860 की कई कब्रें मौजूद हैं। इन पर लगाए गए पत्थरों पर मृतक का नाम, उनकी जन्मतिथि और निधन की तिथि अंकित की गई है। कई कब्रों पर तो किन परिस्थितियों और किन कारणों में मौत हुई है, इसका भी जिक्र मिलता है।

ग्रैंड फादर की कब्र पर रो पड़ी थी इंग्लैंड की सैडविक
आईआईटी रुड़की में प्रोफेसर रहे फैडरिक विलियम्स की मृत्यु 1920 में हुई थी। जिनकी कब्र रुड़की स्थित पुराने कब्रिस्तान में स्थित है। करीब चार साल पहले आईआईटी में पहुंची शीला सैडिविक ने अपने ग्रैंड फादर के बारे में जानकारी ली तो उन्हें पता चला कि उनकी कब्र यहां मौजूद है। जब वे ग्रैंड फादर की कब्र पर पहुंची तो अपने आपको रोक नहीं पाई और फूट फूटकर रो पड़ी। इस तरह के कई वाकया इस कब्रिस्तान से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed