फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Hiked out to make Gurjar Regiment

गुर्जर रेजीमेंट बनाने के लिए पदयात्रा निकाली

Mon, 02 Mar 2020 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hiked out to make Gurjar Regiment
झबरेड़ा। भारतीय सेना में गुर्जर रेजीमेंट बनवाने, शहीद गुर्जरों के इतिहास को स्कूलों पाठ्यक्रम में शामिल कराने, अन्य मांगों को लेकर शहीदों के गांव की शहीद स्थलों की मिट्टी को कलश में एकत्रित कर यात्रा पदयात्रा शुरू हुई। इस दौरान पदयात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

एक मार्च से कुंजा बहादुरपुर गांव से पदयात्रा शुरू की गई। पदयात्रा से पूर्व फरवरी माह में शहीद स्मारकों की मिट्टी को एक कलश में एकत्रित किया जाएगा। बीते 22 मार्च को कलश को सिर पर रखकर पदयात्रा निकाली जाएगी। यह पदयात्रा दिल्ली में जंतर मंतर पर पहुंचेगी। इस पदयात्रा का सभी गुर्जर संगठन समर्थन कर रहे हैं। गुर्जर आर्मी के संयोजक चौधरी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि भारत में सबसे पहले अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई गुर्जरों ने कुंजा बहादुरपुर गांव से शुरू की थी, अंग्रेजों ने पूरे गांव को शहीद कर दिया था, कुछ लोगों को सुनहरा के बरगद के पेड़ पर लाकर फांसी दे दी थी। ऐसे ही अन्य बहादुर गुर्जरों की गाथाएं बहुत से गांव में हैं, उन बहादुर जांबाज अमर शहीदों की याद में सेना में गुर्जर रेजीमेंट का बनाया जाना बहुत जरूरी है, शहीदों के शौर्य को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना जरुरी है।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. रामपाल सिंह राजपाल सिंह, संदीप कुमार, सोनू कुमार, अंकित चौधरी, प्रमोद चौधरी, संदीप, गौरव, गौतम सिंह, मोहकम सिंह, राहुल चौधरी, जितेंद्र कुमार, सोनू गुर्जर, अनिल कुमार, मकर सिंह, अंकुर राठौर, विक्रम, शिवपाल, भीम गुर्जर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed