फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Highways and connectivity roads in the city are also buzzing with Kanwariyas

समय से गंतव्य तक पहुंचने को तेजी से बढ़ रहे शिवभक्तों के कदम

Sun, 27 Feb 2022 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Highways and connectivity roads in the city are also buzzing with Kanwariyas
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए पैदल और डाक कांवड़ियों का रेला भोले के उद्घोष के साथ दिल्ली-देहरादून हाईवे से लेकर तमाम देहात क्षेत्रों के रास्तों से तेजी से आगे बढ़ रहा है। सोमवार रात से ही शिवालयों में जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। स्थानीय लोग सोमवार को हरिद्वार से जल लाकर भगवान का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को हाईवे पर डाक कांवड़ भी दौड़ती दिखी। विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे शिवभक्त तेजी के साथ अपने गंतव्य की ओर रवाना होते रहे। यह सिलसिला रातभर जारी रहा। इसके चलते हाईवे पर भगवा रंग छाने लगा है। कांवड़ियों के पहुंचने से हाईवे किनारे ढाबों पर भी पिछले दो साल से छाई उदासी के बादल छंटते दिखे। खानपुर में भी शिव-हनुमान मंदिर परिसर में लगा भंडारा कांवड़ियों से गुलजार रहा। एक मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व से खानपुर के महाभारत कालीन जटाशंकर महादेव मंदिर परिसर में तीन दिवसीय बड़े मेले की भी शुरूआत होगी। यहां महाशिवरात्रि के पर्व पर क्षेत्रीय शिवभक्त और अन्य प्रदेशों से हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। इस बार महाशिवरात्रि पर हरिद्वार से कांवड़ लेकर रोजाना हजारों संख्या में शिवभक्त क्षेत्र से अपने गंतव्य को रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed