{"_id":"660a09550cff8bcf9e09f106","slug":"highest-cash-seized-in-haridwar-after-roorkee-news-c-37-1-rrk1003-120793-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: आचार संहिता के बाद हरिद्वार में पकड़ी गई सर्वाधिक नकदी, ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: आचार संहिता के बाद हरिद्वार में पकड़ी गई सर्वाधिक नकदी, ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक शराब बरामद
Mon, 01 Apr 2024 04:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:54 PM IST
सार
मतदाताओं को लुभाने के लिए हर चुनाव के दौरान खूब शराब बांटी जाती है। वहीं, बीते 16 मार्च से पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई थी। पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाया तो हरिद्वार जिले में इस बार सबसे ज्यादा नकदी पकड़ी है।
विज्ञापन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में चुनाव आचार संहिता के दौरान हरिद्वार जिले में इस बार सबसे नकदी पकड़ी गई है। जबकि ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे अधिक शराब बरामद हुई है। वहीं, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जैसे पहाड़ी जिलों में कोई नकदी नहीं पड़ी गई।
विज्ञापन
मैदानी जिलों में हजारों लीटर शराब बरामद हुई। पहाड़ी जिलों ने भी सैकड़ा पार किया है। मतदाताओं को लुभाने के लिए हर चुनाव के दौरान खूब शराब बांटी जाती है। वहीं, बीते 16 मार्च से पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई थी। पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाया तो हरिद्वार जिले में इस बार सबसे ज्यादा नकदी पकड़ी है।
विज्ञापन
29 हजार लीटर शराब पकड़ी गई
पुलिस ने बीते शुक्रवार को 15 दिनों की रिपोर्ट जारी कर बताया है कि हरिद्वार में सबसे अधिक 29.98 लाख रुपये नकदी बरामद की है। नकदी पकड़ने में दूसरे नंबर पर देहरादून पुलिस है। यहां 23.45 लाख रुपये नकदी बरामद की गई है। वहीं 2019 के लोकसभा के दौरान प्रदेशभर में मात्र 29 हजार लीटर शराब पकड़ी गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने ऊधमसिंह नगर जिले से सबसे अधिक 11,137 लीटर शराब बरामद की है। जबकि शराब पकड़ने के मामले में हरिद्वार दूसरे नंबर पर है। यहां पुलिस ने 8,269 लीटर शराब बरामद की गई है। जबकि नैनीताल जिले की पुलिस 19.65 लाख की नकदी और 5,702 लीटर शराब बरामदगी के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर है।
ये रहा जिलावार आंकड़ा
जिला नकदी (लाख में) शराब(लीटर में)
अल्मोड़ा 0.00 636.85
बागेश्वर 1.45 496.23 चमोली 1.38 840.75
चंपावत 1.09 883.59
ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: प्रदेश में बिजली की मांग बढ़नी शुरू, यूपीसीएल का दावा, फिलहाल नियंत्रण में स्थिति
देहरादून 23.45 3545.10 हरिद्वार 29.98 8269.59
नैनीताल 19.65 5702.97
पौड़ी 7.99 324.32
पिथौरागढ़ 0.82 427.55
रुद्रप्रयाग 0.00 338.77 टिहरी 9.49 822.60
यूएसनगर 3.15 11137.71
उत्तरकाशी 0.00 870.16
कुल 98.48 34296.19