{"_id":"64d8d7bb0a7905068109a874","slug":"height-gauge-got-corrected-policemen-deployed-roorkee-news-c-37-1-sdrn1034-7673-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: हाइटगेज कराया सही, तैनात किए पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: हाइटगेज कराया सही, तैनात किए पुलिसकर्मी
विज्ञापन
फोटो समाचार:
कोर कॉलेज के पास बड़े वाहनों पर बरती जा रही है सख्ती
शनिवार को शराब से भरे वाहन ने तोड़ डाला था हाइटगेज
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की।
सोलानी नदी पुल के दोनों तरफ टूटे हाइटगेज को सही कराकर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जबकि कोर कॉलेज के पास रुड़की की तरफ आने वाले भारी वाहनों पर सख्ती शुरू कर दी है।
शनिवार को हरिद्वार की ओर से आ रहे शराब से लदे वाहन ने सोलानी नदी पुल पर लगाए गए हाइटगेज को टक्कर मारकर तोड़ दिया था। जबकि एक बाइक सवार चपेट में आ गया था। जिसके एक पैर की हड्डी टूट गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में ले लिया था। जबकि हाइटगेज मरम्मत का काम शुरु करा दिया था। शनिवार की रात से लेकर सुबह तक मौके पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। वहीं, पुलिस ने हरिद्वार की ओर से आने वाले भारी वाहनों पर सख्ती कर दी है। सभी भारी वाहनों को बाईपास से निकाला जा रहा है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि भारी वाहन पुल से न गुजरे इसके लिए पुलिस को निर्देशित किया गया है।