फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Heavy vehicles jammed in Kaliyar

कलियर में भारी वाहनों के कारण लगा जाम

Thu, 19 Mar 2020 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles jammed in Kaliyar
कलियर में गंगनहर पुल पर लगा जाम। - फोटो : ROORKEE
कलियर में भारी वाहनों के कारण पीपल चौक और गंगनहर पुल पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान राहगीरों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पिरान कलियर में पीपल चौक, गंगनहर के नए और पुराने पुल पर भारी वाहनों के कारण लंबा जाम लग गया। इसके कारण कलियर आने वाले जायरीनों के साथ ही स्थानीय लोगों को जाम से परेशानी झेलनी पड़ी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से जाम खुलवाया। थाना प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि धनौरी में तिरछे पुल की मरम्मत के कारण दस दिन तक वहां से बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। लिहाजा बड़े वाहन कलियर से होकर गुजर रहे है। इसी वजह से जाम लगा था। उन्होंने बताया कि बड़े वाहनों की आवाजाही को बहादराबाद से बंद कर दिल्ली-हरिद्वार मार्ग से निकाला गया। अब कलियर में जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed