{"_id":"6855a466e43a858e91064a0d","slug":"hearing-on-objections-in-transfer-cases-of-corporations-properties-roorkee-news-c-5-1-gkp1010-720511-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: निगम की संपत्तियों के नामांतरण मामलाें में आपत्तियों पर हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: निगम की संपत्तियों के नामांतरण मामलाें में आपत्तियों पर हुई सुनवाई
विज्ञापन
रुड़की। नगर निगम की संपत्तियों के नामांतरण के मामलों में आई आपत्तियों पर शुक्रवार को नगर आयुक्त की अध्यक्षता में सुनवाई की गई। इस दौरान आपत्तिकर्ताओं को सुने जाने के बाद अगली तारीखें दी गई हैं।
नगर निगम संपत्ति से जुड़े कोर्ट संबंधी मामले, वारिसान संबंधी, गिफ्ट डीड एवं विक्रय पत्र आदि से जुड़े मामलाें में आपत्तियाें की सुनवाई की गई। ये ऐसे मामले हैं, जिनमें नगर निगम की संपत्ति को उनके परिवार के लोगों को हस्तांतरित किया जाना है। ऐसी संपत्ति को हस्तांतरित करने से पहले निगम आपत्ति मंगाने के बाद उन पर सुनवाई करता है। शुक्रवार को निर्धारित तिथि पर 19 मामलों में लोग सुनवाई पर पहुंचे। नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी ने एक-एक कर सभी मामलों को सुना। इसके बाद उन्हें फिर से 10 और 18 जुलाई को सुनवाई के लिए बुलाया गया है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद हस्तांतरण या नामांतरण की प्रक्रिया संपन्न होगी।