फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Health of guests deteriorated after eating carrot pudding

गाजर का हलवा खाने के बाद बिगड़ी मेहमानों की तबीयत

Tue, 21 Jan 2020 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Health of guests deteriorated after eating carrot pudding
एक शादी समारोह में गाजर का हलवा व अन्य सामान खाने के बाद 20 से अधिक मेहमानों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। हालांकि, सामान्य उपचार के बाद सभी की तबीयत ठीक हो गई है। मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कलियर क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में गांव के अलावा आसपास के इलाकों से भी रिश्तेदार पहुंचे थे। दोपहर को खाना खाने के एक-दो घंटे बाद कुछ मेहमानों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी, उन्हें आनन फानन में अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। देखते ही देखते 20 से अधिक मेहमानों की तबीयत खराब हो गई। बीमार होने वाले मेहमानों में गांव के अलावा अन्य शहरों के लोग शामिल थे। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सामान्य उपचार के बाद सभी की तबीयत ठीक हो गई। सभी का कहना था कि शादी में खाना खाने के बाद उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी थी। मामले में किसी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की नहीं दी गई है। उधर, सीएमएस डॉ. संजय कंसल कहना है कि गाजर के हलवे में खराब मावा इस्तेमाल होने की आशंका है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed