{"_id":"651c5d688490260e86080e2c","slug":"health-of-200-patients-checked-in-the-camp-roorkee-news-c-37-1-sdrn1036-10828-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: शिविर में 200 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: शिविर में 200 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा
विज्ञापन
फोटो समाचार
झबरेड़ा। कुंजा बहादुरपुर गांव में मदरहुड आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज व अस्पताल की टीम ने चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में 200 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं मरीजों को निशुल्क दवाएं भी दी गईं। चिकित्सक सुनित कुमार ने शिविर का संचालन करते हुए बताया कि शिविर में बुखार, जोड़ों का दर्द, आंखों की जांच, स्त्री एवं प्रसूति रोग, मधुमेह, न्यूरो, ब्लड प्रेशर, ह्रदय रोग व त्वचा रोग की जांच की गई। मरीजों को पंचकर्म व अन्य आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट भी दिया गया। चिकित्सक विराट चौधरी ने बताया कि कुंजा बहादुरपुर गांव को उनके आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज ने गोद ले रखा है। इस गांव में समय-समय पर चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे और उनको दवाएं भी निशुल्क दी जाएगी। इस दौरान चिकित्सक अभिषेक, सुमित, शुभम, सरिता, सृष्टि, सिमरन, मोनिका और मेघा आदि मौजूद रहे। संवाद