{"_id":"665e4420595f669c440e0364","slug":"he-committed-theft-in-his-own-house-to-satisfy-roorkee-news-c-5-1-drn1030-427579-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: नशे की लत पूरा करने के लिए अपने ही घर में की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: नशे की लत पूरा करने के लिए अपने ही घर में की चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
नशे की लत पूरा करने के लिए एक युवक ने अपने घर में ही चोरी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कलां गांव निवासी गुलजार ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि किसी ने उनके घर से मोबाइल, इनवर्टर, बैटरी, घरेलू गैस सिलिंडर आदि सामान चोरी कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को पता चला कि गुलजार के बेटे आसिफ ने ही घर में चोरी की है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस बीच सोमवार को आसिफ को पुलिस ने जैतपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आसिफ नशे का आदी है। नशे की लत पूरा करने के लिए उसने घर में चोरी की थी। उन्होंने बताया कि युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन