भारतीय किसान यूनियन अंबावत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषि पाल अंबावत ने कहा कि किसानों को समय पर गन्ने का पैसा नहीं मिल पा रहा है और किसानों को आरसी काटी जा रही है। जब तक किसानों का भुगतान नहीं हो जाता वसूली बंद की जाए। यूनियन किसानों का उत्पीड़न बरदाश्त नहीं करेगी। बुधवार को झबरेड़ा पहुंचे ऋषिपाल अंबावत ने कहा कि उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी गठित कर दी गई है। सुभाष नंबरदार को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। गन्ने का भुगतान होने तक प्रदेश में किसी भी किसान की आरसी न काटी जाए। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष नंबरदार ने कहा कि किसी भी किसान को कोई परेशानी हो तो वह दिनरात कभी भी उनके आवास पर आकर मिल सकता है। सबको संगठित होकर किसानों के हकों की लड़ाई लड़नी है। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव नितिन चौधरी, प्रधान रामपाल, ईशा त्यागी, लाहौर सिंह, योगेंद्र, मुस्तकीम, सागर सिंह, राजेश, आदिल, फरीदी, अरशद, अजय कुमार, मतलूब आदि मौजूद रहे। संवाद