फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Hanuman set the golden Lanka ablaze; the grounds resounded with triumphant cheers

Roorkee News: हनुमान ने फूंकी सोने की लंका, जयकारों से गूंजा मैदान

Mon, 19 Oct 2026 06:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Hanuman set the golden Lanka ablaze; the grounds resounded with triumphant cheers
श्री सनातन धर्मसभा रामलीला कमेटी की ओर से लक्सर में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान रविवार रात अशोक वाटिका और लंका दहन की लीलाओं का मंचन किया गया। रामलीला मंचन के दौरान दिखाया गया कि सीता की खोज करते हुए हनुमान लंका पहुंचते हैं। वहां वह अशोक वाटिका में माता सीता से भेंटकर भगवान श्रीराम का संदेश देते हैं। वह उन्हें प्रभु श्रीराम के जल्द लंका पहुंचने का भरोसा दिलाते हैं। इसके बाद हनुमान अशोक वाटिका में फल खाने के दौरान पेड़ों को उजाड़ देते हैं। इस पर रावण के सैनिक उन्हें पकड़ने का प्रयास करते हैं। हनुमान और राक्षसों के बीच युद्ध होता है। इसके बाद हनुमान को रावण के दरबार में ले जाया जाता है जहां उनकी पूंछ में आग लगाने का आदेश दिया जाता है। हनुमान अपनी जलती हुई पूंछ से सोने की लंका में आग लगा देते हैं। लंका दहन के दृश्य का मंचन देखकर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, रामलीला कमेटी के प्रधान विशाल चौधरी, महामंत्री वेदांश, कोषाध्यक्ष राहुल, सांसद प्रतिनिधि राहुल अग्रवाल, सुदर्शन कपूर, सहदेव प्रधान, मुकेश नामदेव, मनीष कुमार सहित गणमान्य व्यक्ति और दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed