फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sanjay Saini appointed as Congress in-charge for Haridwar City assembly constituency

Roorkee News: संजय सैनी बने कांग्रेस के हरिद्वार शहर विधानसभा प्रभारी

Mon, 19 Oct 2026 07:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Saini appointed as Congress in-charge for Haridwar City assembly constituency
आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के लिए कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपनी शुरू कर दी हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश पदाधिकारियों को विभिन्न जिलों, महानगरों, विधानसभा क्षेत्रों, पार्टी के अनुषांगिक संगठनों और विभागों का प्रभारी नियुक्त किया है। इसी क्रम में ग्राम तेलपुरा निवासी पूर्व प्रधान संजय सैनी को हरिद्वार शहर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


संजय सैनी पूर्व में प्रदेश कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग में प्रदेश महासचिव रह चुके हैं। इसके अलावा वह किसान कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। हाल ही में उन्हें प्रदेश संगठन में सचिव बनाया गया था। विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर संजय सैनी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। उन्हें बधाई देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सैनी, महासचिव पारस कुमार, मशरूर अली, हाजी खालिद, मोहम्मद अफजल, सचिन सैनी, रिजवान अहमद और रमेश सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed