विश्व एड्स दिवस पर नेशनल कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से प्रतियोगिताएं कराई गईं। अलग-अलग प्रतियोगिताओं में हंसिका, शिवानी और कल्पना ने पहला स्थान हासिल किया।
कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम गुप्ता ने कहा कि एड्स एक ऐसी बीमारी है, जिसका अभी तक इलाज नहीं है। केवल जागरूकता ही इस बीमारी से बचा सकती हैं। कार्यक्रम अधिकारी सुलता देवी ने कहा कि बेझिझक होकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। इस विषय पर बातचीत करने में झिझक नहीं करनी चाहिए। तभी हम इस लाइलाज जानलेवा बीमारी को फैलने से रोक सकते हैं। इस दौरान स्लोगन प्रतियोगिता में हंसिका ने प्रथम, सलोनी ने द्वितीय और रिमझिम ने तृतीय स्थान पाया। पोस्टर प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम, पायल द्वितीय और रितिका तृतीय रहीं। निबंध में कल्पना प्रथम, सलोनी द्वितीय, निशा तृतीय रहीं। मौके पर पूजा, सुंदरी, रचना, आशु, खुशी, सुकेंद्र, मोहित, शुभम, तन्नु, शिखा मौजूद थे। संवाद