फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Gurjar society agitated over Facebook post

फेसबुक पोस्ट को लेकर भड़का गुर्जर समाज

Sat, 03 Aug 2019 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Gurjar society agitated over Facebook post
सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में खानपुर थाने में प्रदर्शन करते गुर्जर समाज के लोग। - फोटो : ROORKEE
करणपुर गांव के एक अनुसूचित जाति के युवक के फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने से गुर्जर समाज के लोगों ने खानपुर थाने पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

करणपुर गांव निवासी एक अनुसूचित जाति के युवक ने अपने फेसबुक एकाउंट पर एक मैसेज पोस्ट कर दिया। आरोप है कि मैसेज में गुर्जर समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इससे नाराज करणपुर के अलावा माजरी, गोवर्धनपुर, लालचंदवाला, बाल चंदवाला, रोहालकी, भारुवाला, माजरी, प्रहलादपुर शाहपुर, खानपुर आदि गांवों के सैकड़ों लोग गोवर्धनपुर चौकी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इस दौरान पुलिस की ओर से संतोषजनक आश्वासन न मिलने पर ग्रामीण खानपुर थाने पहुंच गए और प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने इस मामले मे जल्द ही कार्रवाई नहीं की तो समाज के लोग खुद ही कार्रवाई करने को मजबूर होंगे। खानपुर थानाध्यक्ष दिलमोहन सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शाम तक मामले में कार्रवाई की जाएगी। हंगामा करने वालों में सोहन सिंह, मैनपाल सिंह, भीम सिंह, सतवीर चौधरी, रणतेज सिंह, सतवीर प्रधान, भूपेंद्र सिंह, संदीप कुमार एवं लाखन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed