{"_id":"651c67d82e9ee494790a6976","slug":"gurjar-community-opened-front-against-madhya-pradesh-government-roorkee-news-c-5-1-drn1030-258323-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: गुर्जर समाज ने मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: गुर्जर समाज ने मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन
Iलक्सर पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापनI
गुर्जर समाज के लोगों ने मंगलवार को ग्वालियर में समाज के लोगों पर की गई बर्बरता का विरोध किया। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर बाद में लक्सर पहुंचकर एसडीएम को प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को गुर्जर समाज के लोगों ने उप प्रधान प्रतिनिधि अश्विनी कुमार तंवर की अगुवाई में मध्य प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र में बताया कि 25 सितंबर को ग्वालियर शहर के फूल बाग मैदान में गुर्जर समाज के 15000 लोगों का सम्मेलन शांतिपूर्वक तरीके से आयोजित हो रहा था। इसकी विधिपूर्वक स्थानीय शासन-प्रशासन से अनुमति ली गई थी।
किसी अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने पर लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पैदल मार्च किया। कलेक्ट्रेट पर पहले से तैनात पुलिस बल ने गुर्जर समाज के लोगों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज शुरू कर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री से मध्य प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर निष्पक्ष जांच कराकर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर अमित कुमार, पुनीत, मोनू कुमार, अरविंद कुमार, नरेंद्र सिंह, सतेंद्र कुमार, विजय कुमार, उज्जवल तोमर, प्रदीप कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।