फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Gunner applied for protection of doctor in extortion case

रंगदारी मामले में डॉक्टर की सुरक्षा में लगाया गनर

Thu, 27 Aug 2020 11:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Gunner applied for protection of doctor in extortion case
रंगदारी के मामले में पुलिस ने संबंधित डॉक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस की ओर से डॉक्टर को एक गनर उपलब्ध कराया गया है। साथ ही अस्पताल और घर आने जाने वालों पर भी पुलिस पैनी नजर रख रही है।
विज्ञापन

शहर के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर को वर्ष 2017 में वेस्ट यूपी के बदमाश सुनील राठी के नाम से धमकी भरी कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने रंगदारी की मांग की थी। साथ ही ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में डॉक्टर की ओर से गंगनहर कोतवाली में केस दर्ज करवाया गया था। उस दौरान पुलिस ने डॉक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी थी। पुलिस ने सुरक्षा के लिए डॉक्टर को एक गनर भी उपलब्ध करवाया था। हालांकि, कुछ दिनों बाद गनर हटा दिया गया था। तभी से यह मामला चला आ रहा है। बताया जा रहा है कि रंगदारी के मामले की अब कोर्ट में सुनवाई होने जा रही है। इसे देखते हुए पुलिस ने डॉक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस की ओर से डॉक्टर की सुरक्षा में बुधवार रात एक गनर को लगाया गया है। साथ ही केस के संबंध में बुधवार रात कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने भी डॉक्टर से जानकारी ली। साथ ही आश्वासन दिया कि उनकी पूरी सुरक्षा की जाएगी। उधर, सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि डॉक्टर के मामले में अब कोर्ट में सुनवाई होने जा रही है। केस में डॉक्टर वादी हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा में एक गनर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed