फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Guddu murdered in illegal relationship

अवैध संबंध में हुई थी गुड्डू की हत्या

Sat, 18 Mar 2017 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मंगलौर
अमर उजाला ब्यूरो मंगलौर Updated Sat, 18 Mar 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कुआंहेड़ी के गुड्डू की हत्या अवैध संबंधों की वजह से हुई थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई घास काटने की दरांती भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार सुशील की पत्नी से गुड्डू के अवैध संबंध थे। जब इसकी जानकारी सुशील को हुई तो उसने खेत में दरांती से गुड्डू को मौत के घाट उतार दिया।  

कुआंहेड़ी निवासी गुड्डू पुत्र किशन चंद नौ फरवरी को अपने घर से लापता हो गया था। 10 फरवरी को मोहम्मदपुर जट निवासी अभिषेक के खेत से उसका शव मिला था। मृतक के रिश्तेदार सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ  हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए सीओ परीक्षित कुमार ने बताया कि विवेचना के दौरान पता चला कि गांव के सुशील उर्फ  मोटा की पत्नी से गुड्डू के अवैध संबध थे।
विज्ञापन


यही नहीं नौ फरवरी को सुशील ने गुड्डू को खेत में पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को तो घर भेज दिया, जबकि नशे की हालत में मिले गुड्डू का दरांती से गला काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या आरोपी सुशील उर्फ  मोटा पुत्र बिरम सिंह को गंगनहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त घास काटने की दरांती बरामद की गई है। इस हत्या का खुलासा करने में कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल, भगवान महर, सुखपाल मान, बाबू खां, सोहन मेहरा, सुधीर कुमार, फूल सिंह, पंकज कुमार , अरुण कमार आदि पुलिस कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed