{"_id":"69e3ca04ad214b9673069b8e","slug":"green-card-centre-started-at-narsan-border-roorkee-news-c-5-1-drn1027-950341-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: नारसन बॉर्डर पर ग्रीन कार्ड सेंटर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: नारसन बॉर्डर पर ग्रीन कार्ड सेंटर शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को उत्तराखंड की सीमा पर स्थित नारसन संयुक्त जांच चौकी पर ग्रीन कार्ड सेंटर की शुरुआत कर दी गई। इस सेंटर के खुलने से बाहरी राज्यों और स्थानीय क्षेत्रों से आने वाले कॉमर्शियल वाहनों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
चारधाम यात्रा पर जाने वाले सभी व्यावसायिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य होता है। अब वाहन स्वामी और चालक सीधे बॉर्डर पर ही यह कार्ड बनवा सकेंगे जिससे उन्हें अलग-अलग स्थानों पर भटकना नहीं पड़ेगा। सेंटर के पहले दिन शनिवार शाम चार बजे तक कुल 28 ग्रीन कार्ड जारी किए गए हैं। ग्रीन कार्ड के माध्यम से यात्रा मार्ग पर वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की समय पर जांच सुनिश्चित की जाती है जिससे यात्रियों की सुरक्षा भी बढ़ती है। ट्रांसपोर्ट टैक्स ऑफिसर केके बिजल्वाण ने बताया कि यात्रा से पहले ग्रीन कार्ड बनवाना जरूरी है। उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील की कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं ताकि नारसन बॉर्डर पर बिना किसी देरी के ग्रीन कार्ड जारी किया जा सके।