{"_id":"651c5dcd0bd37b4bcb096ff4","slug":"grand-welcome-for-shaurya-yatra-in-roorkee-and-mangalore-roorkee-news-c-37-1-rrk1001-10826-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रुड़की और मंगलौर में शौर्य यात्रा का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रुड़की और मंगलौर में शौर्य यात्रा का भव्य स्वागत
विज्ञापन
की गई फूलों की बारिश, श्रीराम के जयकारे लगाकर दिया नशा मुक्ति का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की/लिब्बरहेड़ी। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल की ओर से आयोजित शौर्य जागरण यात्रा के मंगलवार को रुड़की में पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। यात्रा पर फूलों की वर्षा की गई। जय श्रीराम के जयकारे लगाए गए। लोगों को यात्रा के जरिए नशा मुक्ति और धर्मांतरण से दूर रहने समेत कई संदेश दिए गए।
बदरीनाथ धाम से शुरू हुई विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की शौर्य यात्रा मंगलवार को प्रदेशभर में भ्रमण के बाद लंढौरा होते हुए मंगलौर पहुंची। वहां पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों पर सवार होकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए शौर्य यात्रा के साथ-साथ चले। शौर्य यात्रा मंगलौर के मुख्य बाजार से होकर गुजरी और महामंडलेश्वर स्वामी मैत्री के आश्रम पहुंची। वहां पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
बजरंग दल के प्रदेश संयोजक अनुज वालिया ने बताया कि यह यात्रा बाबा बदरीनाथ का आशीर्वाद लेकर देवभूमि उत्तराखंड के प्रत्येक जिले में जाएगी। इसका उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्त करना, साथ ही लव जिहाद, धर्मांतरण रोकना, युवाओं को स्वावलंबी बनाना, जातिवाद दूर करना, उत्तराखंड में पलायन रोकना शामिल हैं। इस मौके पर रवि देव आनंद, ब्रजेश सैनी, शिव प्रसाद त्यागी, श्रवण कुमार, विवेक त्यागी, संदीप खटाना, विनोद सैनी, संजय कुमार, आनंद कुमार आदि मौजूद रहे। इसके बाद यात्रा रुड़की पहुंची।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी रुड़की पूर्वी के मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी के नेतृत्व में शौर्य जागरण यात्रा का शिव मंदिर सिविल लाइन रुड़की पर पुष्प वर्षा करके स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस मौके पर महामंत्री बृजमोहन सैनी, आदर्श गुप्ता, उपाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, राजीव चौधरी, चौधरी सहदीप, रीना अग्रवाल, रमा पाल, नीलकमल शर्मा आदि मौजूद रहे।