फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Government's effigy burnt in protest against Lakhimpur incident

लखीमपुर की घटना के विरोध में सरकार का फूंका पुतला

Tue, 05 Oct 2021 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Government's effigy burnt in protest against Lakhimpur incident
रुड़की में लखीमपुर खीरी में हुई घटना के विरोध में उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते सपा कार्यकर? - फोटो : ROORKEE
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूूंका और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

रुड़की के बीएसएम तिराहे पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर ने कहा कि लखीमपुर में हुई घटना पूरी तरह से सुनियोजित थी और सरकार किसानों की आवाज को दबाने का काम कर रही है। सरकार ने किसानों के विरोध को अनदेखा किया है। यह घटना पुलिस प्रशासन की नाकामी है। कहा कि सरकार की ओर से घोषित मुआवजा कम है। इसे बढ़ाकर एक करोड़ प्रति मृतक आश्रित और घायलों को 50 लाख दिए जाने चाहिए। प्रदेश सचिव अहमद जमा ने कहा कि किसान आंदोलन में लगभग सैकड़ों किसान मर चुके हैं, लेकिन सरकार इससे नहीं जागी है। आने वाले चुनाव में जनता सरकार से जवाब लेगी। इस दौरान नगर अध्यक्ष रामचंद्र यादव, प्रदेश प्रवक्ता शरद पांडे, अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ विजेंद्र सैनी, शेख अहमद जमा, नईम अब्बासी, राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र सैनी, राधिका यादव, बबली चौधरी, कोमल रानी, जगदीश प्रसाद, राजा त्यागी, नीरज यादव, प्रदीप कुमार, संदीप सिंघल, सोहेल, त्रिलोकीनाथ, अनुज कुमार और समीर आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed