फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Government's effigy burnt in protest against inflation

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने सरकार का फूंका पुतला

Sat, 21 Aug 2021 11:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Government's effigy burnt in protest against inflation
रुड़की स्थित चंद्रशेखर चौक पर मंहगाई के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता? - फोटो : ROORKEE
रुड़की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महानगर कांग्रेस रुड़की की ओर से डीजल, पेट्रोल, घरेलू गैस सिलिंडर समेत अन्य सामानों की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदेश और केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। साथ ही भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

शनिवार को चंद्रशेखर चौक पर महंगाई के विरोध में कांग्रेसी एकत्रित हुए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है। इससे प्रतीत होता है कि केंद्र सरकार का महंगाई पर नियंत्रण नहीं रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार महंगाई रोकने में विफल हैं। पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस की आसमान छूती कीमतों से जनता का जीना मुश्किल हो गया है। पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक ने कहा कि आज प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार जुमलेबाजों की सरकार बनकर रह गई है। महंगाई से आम जनता त्रस्त है और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। इसके बाद कांग्रेसियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसका पुतला दहन किया। इस दौरान पूर्व सांसद राजेंद्र बाडी, पूर्व मेयर यशपाल राणा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, राजेंद्र चौधरी, प्रो. देवेंद्र प्रताप सैनी, चंद्रभान स्नेही, ब्रजभूषण त्यागी, श्रवण गोस्वामी, अब्दुल कादिर, पार्षद गुड्डू, सरफराज, कुर्बान, सुशील, सलीम सलमानी, इरशाद अहमद, परवेज खान, बिल्लू खान और जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed