फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Government arrived at the door of the house

घर के दरवाजे पर पहुंची सरकार

Sun, 17 Jan 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 17 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन

रुड़की। मुख्यमंत्री के  विधायकों को दिए गए दिशा निर्देश के तहत शुक्रवार को नगर विधायक प्रदीप बत्रा की ओर से पठानपुरा में मोहल्ला चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में समस्याओं को सुना गया। इस दौरान 140 आवेदनों पर विभागों की ओर से रिपोर्ट लगाई गई।

विज्ञापन

शुक्रवार को पठानपुरा में मोहल्ला चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों की समस्याओं को सुना गया। सुबह करीब दस बजे शुरू हुए कैंप में बड़ी संख्या में लोग समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि मोहल्ला चौपाल का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण करना तथा अधिकारियों एवं जनता के बीच समन्वय स्थापित करना रहा। इस दौरान विधवा, वृद्धा व दिव्यांग पेंशन, आधार कार्ड, बिजली, पानी और राशन कार्ड आदि समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। कैंप में वृद्धा पेंशन के 40, विधवा के 20, विकलांग के 09, प्रधानमंत्री राहत कोष के 06, मुख्यमंत्री राहत कोष के 05 और राशन कार्ड के 67 आवेदन पत्र जमा किए गए। इन सभी फार्मों पर लेखपालों और संबंधित विभागों के अधिकारियों की ओर से रिपोर्ट लगाई गई। साथ ही त्रुटियों को भी दूर किया गया। इस दौरान आधार कार्ड बनवाने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। एक काउंटर होने के चलते यहां काफी भीड़ थी। अधिकारियों के मुताबिक एक दिन में सभी आवेदनकर्ताओं के आधार कार्ड बनाना संभव नहीं था। ऐसे में विधायक की ओर से आधार कार्ड के लिए चार दिन का शिविर लगाकर आधार कार्ड बनवाने की घोषणा की गई। कैंप में समाज कल्याण, रुड़की तहसील, नगर निगम, जल निगम, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा निगम आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


20 जनवरी को चावमंडी में होगी चौपाल

रुड़की। समस्याओं के निस्तारण के लिए शहर की विभिन्न कालोनियों में मोहल्ला चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। विधायक प्रदीप बत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी चौपाल 20 जनवरी को चावमंडी कालोनी में लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम का विजन, विधायकों की परीक्षा
रुड़की। मुख्यमंत्री के आदेशों पर गौर करें तो मोहल्ला चौपाल का कार्यक्रम आम जनता दरबार की तरह नहीं है। क्योंकि न केवल मुख्यमंत्री की सीधी नजर इन चौपालों पर होगी। बल्कि चौपालों के समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री खुद मंडलवार समीक्षा कर विधायकों से फीडबैक लेेंगे। ऐसे में मोहल्ला चौपाल विधायकों के लिए भी किसी परीक्षा से कम नहीं है।

मुख्यमंत्री हरीश रावत के विजन पर लगाई जा रही मोहल्ला चौपाल कई मायनों में खास है। सीएम की ओर से जारी आदेशों के अनुसार मोहल्ला चौपालों के संपन्न होने के बाद खुद मुख्यमंत्री हरीश रावत विधायकों से फीडबैक लेंगे। सीएम की ओर से विधायकों को जारी पत्र के अनुसार पूरे प्रदेश में विधायकों की ओर से 11 से 20 जनवरी के बीच चौपालों का आयोजन करना है। पत्र में विधायकों को निर्देश दिए गए हैं कि चौपालों के जरिए ऐसी समस्याओं को भी चिह्नित करें, जिन्हें वित्तीय वर्ष 2016-17 में शामिल कर उनका समाधान किया जा सके। चौपालों के बाद 27 और 28 जनवरी को सीएम मंडलीय मुख्यालयों में पहुंचकर विधायकों से वार्ता करेंगे। इस मुहिम को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए सीएम की ओर से विधायकों के कहने पर जिलाधिकारियों को कार्यक्रम में पहुंचने के भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में सीएम की नजरों में मोहल्ला चौपालों की सफलता विधायकों का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed