फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Goods worth thousands stolen from three tubewells

तीन ट्यूबवैलों से हजारों का सामान किया चोरी

Sun, 29 Aug 2021 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Goods worth thousands stolen from three tubewells
लक्सर/खानपुर। हुसैनपुर गांव के बाहर खेतों से चोर लगातार किसानों के ट्यूबवेल से सामान चोरी कर रहे हैं। शनिवार रात भी चोरों ने तीन ट्यूबवेल को निशाना बनाया। पिछले एक सप्ताह में कई बार चोरी हो चुकी है, लेकिन आरोप है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में पिछले एक सप्ताह से चोरों की दहशत है। चोरों ने गांव के श्याम सिंह के खेत में रखे ट्यूबवेल के पंपिंग सेट का पंखा चोरी कर लिया था। वहीं, शनिवार रात किसान हरमेंदर सिंह, चरण सिंह और प्रीतम सिंह खेतों में लगे ट्यूबवेल से भी सामान चोरी कर लिया। किसान रविवार सुबह खेतों में धान की सिंचाई के लिए पहुंचे तो चोरी का पता चला। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। वहीं, चोर लगातार किसानों के ट्यूबवेलों को निशाना बना रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। पुलिस ने अभी तक चोरी का केस भी दर्ज नहीं किया है। ऐसे में किसानों में पुलिस के खिलाफ रोष पनप रहा है। किसानों ने जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग की है। उधर, कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही चोरियों की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed