फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Goods worth lakhs ashes due to fire in the house

घर में आग लगने से तीन लाख का सामान राख

Sat, 18 Sep 2021 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs ashes due to fire in the house
सुल्तानपुर क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव स्थित एक मकान में लगी आग के बाद जला पड़ा सामान। - फोटो : ROORKEE
मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव स्थित एक ग्रामीण के मकान में रात के समय संदिग्ध हालात में आग लग गई। दो बोटियों की शादी के लिए घर में रखा दहेज का सामान और नकदी समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव निवासी सलीम और उनके परिवार के लोग बृहस्पतिवार रात छत पर सोए थे। रात करीब 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मकान में आग लग गई। सलीम की अचानक आंख खुली तो घर से धुआं निकलता देख उनके होश उड़ गए। सलीम ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिजन और आसपास के दर्जनों लोग मौके पर आ गए। किसी तरह पानी डालकर आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक मकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सलीम ने बताया कि उनकी दो बेटियों आफरीन और यासमीन की शादी 25 अक्तूबर 2021 को होनी थी। उन्होंने बेटियों की शादी के लिए कपड़े, बर्तन, जेवर, फर्नीचर, फ्रिज आदि सामान लाकर रखा था। सामान के साथ कुछ नकदी भी रखी हुई थी। आग से घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों मामले की जानकारी सुल्तानपुर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी। सूचना पर सुल्तानपुर पुलिस ने शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed