फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Goods worth 1.5 lakh stolen by breaking the locks of two schools

दो स्कूलों के ताले तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी

Mon, 27 Dec 2021 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Goods worth 1.5 lakh stolen by breaking the locks of two schools
चोरों ने प्राथमिक विद्यालय और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के ताले तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज एक ही परिसर में हैं। प्रधानाध्यापक सैयद जाहिद हुसैन जैदी ने तहरीर में बताया कि 24 दिसंबर को दोनों स्कूलों के ताले लगाकर रोजाना की तरह वह घर चले गए थे। इस बीच रात में किसी समय चोरों ने स्कूलों के ताले तोड़कर 24 बोरे चावल, बिजली के पंखे, सोलर लाइट, दो बैटरी, इनवर्टर, रसोई घर से अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। शनिवार को किसी ने स्कूल के ताले टूटे होने की सूचना उन्हें दी। वह पहुंचे तो स्कूल से सामान गायब था। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शक के आधार पर कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed