फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Goods were being sold in the name of a renowned company, five shops raided

Roorkee News: नामी कंपनी के नाम से बिक रहा था सामान, पांच दुकानों पर छापा

Sat, 22 Feb 2025 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Goods were being sold in the name of a renowned company, five shops raided
नामी कंपनी के नाम से नकली कवर, चार्जर और लीड बेचने की सूचना पर कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस के साथ पांच दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान बड़ी मात्रा में दुकानों से नकली सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने सामान कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




कंपनी के अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि रुड़की में कुछ दुकानदार कंपनी के नाम से नकली सामान बेच रहे हैं। इस पर शुक्रवार की शाम दिल्ली से कंपनी के दो अधिकारी रुड़की पहुंचे और सिविल लाइंस कोतवाली को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों के साथ मिलकर रुड़की टॉकीज के पास मोबाइल वाली गली में पांच दुकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन


टीम के अधिकारियों ने सभी दुकानों पर कंपनी का सामान चेक किया और दावा किया कि कंपनी के नाम से दुकानदार नकली सामान बिक्री कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने पांचों दुकानों से बड़ी मात्रा में लीड, कवर, चार्जर कब्जे में लिए और कोतवाली ले आई। साथ ही पांचों दुकानदारों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में कंपनी के एक अधिकारी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि अभी सामान की काउंटिंग और जांच चल रही है। तहरीर के आधार पर दुकानदारों पर कॉपीराइट एक्स में केस दर्ज करने की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed