फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Girl raped on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

Tue, 18 Oct 2022 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Girl raped on the pretext of marriage
शादी का झांसा देकर पांच साल तक दुष्कर्म और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने युवक, उसकी मां व भाई पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कलियर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने एसएसपी हरिद्वार को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह 2017 से सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी कर रही थी। इसी बीच उसकी मुलाकात छोटा खान निवासी शिवदासपुर तेलीवाला, कलियर से हुई। आरोप है कि युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। साथ ही शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि पिछले पांच साल से युवक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता आ रहा था।
विज्ञापन

जनवरी 2022 में पता चला कि छोटा खान की किसी दूसरी युवती से सगाई हो गई है। इस संबंध में उसने जानकारी ली तो वह बहाना बनाने लगा। साथ ही फरवरी 2022 में उसके साथ रजिस्टर्ड मैरिज कर ली और कुछ दिन बाद घर ले जाने का वादा किया। आरोप है कि इस बीच पता चला कि उसने किसी दूसरी युवती से शादी कर ली है। इस पर वह उसके घर पहुंची और उसके भाई व मां से शिकायत की। इस पर उन्होंने ने दहेज की मांग करते हुए मारपीट कर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। एसओ मनोहर सिंह भंड़ारी ने बताया कि तहरीर पर छोटा खान, उसके भाई सलमान और मां रईसाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed