{"_id":"696e34b9cff2200a1c01dcb5","slug":"girl-missing-under-suspicious-circumstances-roorkee-news-c-5-1-drn1027-882433-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: युवती संदिग्ध परिस्थिति में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: युवती संदिग्ध परिस्थिति में लापता
विज्ञापन
नगर के एक मोहल्ले से 22 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी युवती का सुराग न लगने पर परिजनों ने पुलिस की शरण ली है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश तेज कर दी है।
मंगलौर कस्बे के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने रविवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 22 वर्षीय 12 जनवरी की सुबह छह बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने युवती की तलाश में अपने सभी रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां पूछताछ की लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।