{"_id":"660a07f7fbb997e2ad007697","slug":"gherao-of-the-police-station-demanding-roorkee-news-c-37-1-rrk1003-120802-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर थाने का घेराव
विज्ञापन
खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई किशोरी के मामले में परिजन और ग्रामीण खानपुर थाने में एकत्र हो गए। सूचना पाकर विहिप के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस का घेराव कर लिया। खानपुर एसओ ने जल्द से जल्द किशोरी की बरामदगी करने का आश्वासन दिलाया। आश्वासन के बाद ग्रामीण और परिजन शांत हुए।
खानपुर थाना क्षेत्र के गिद्धावाली गांव निवासी एक किशोरी तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर रायसी गांव निवासी दूसरे समुदाय के एक युवक पर शक जताते हुए उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।
शनिवार को किशोरी के परिजन और ग्रामीण खानपुर थाने पहुंच गए। उनका आरोप था कि उन्होंने पुलिस को तभी इस बाबत पुलिस को तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने बिना मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी दौरान सूचना मिलते ही विहिप के कार्यकर्ता खानपुर थाने पहुंच गए। पुलिस पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे खानपुर एसओ मनोहर सिंह रावत ने परिजनों, विहिप के कार्यकर्ता, ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पुलिस टीम किशोरी की बरामदगी करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। इसके बाद परिजन, ग्रामीण और विहिप के कार्यकर्ता शांत हो गए।