{"_id":"6199093ecdb46e5c7c6d629e","slug":"get-gram-panchayat-declared-as-nagar-panchayat-roorkee-news-drn396603075","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत को नगर पंचायत घोषित करवाएं विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत को नगर पंचायत घोषित करवाएं विधायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इसके चलते ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक संजय गुप्ता से मुलाकात कर सुल्तानपुर आदमपुर ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाए जाने की स्वीकृति दिए जाने की मांग की है।
करीब 35000 की आबादी वाली सुल्तानपुर आदमपुर ग्राम पंचायत लक्सर तहसील की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है। इस ग्राम पंचायत में ग्रामीण आज भी शुद्ध पेयजल, जलभराव, नालियों में गंदगी और स्वास्थ्य संबंधी आदि समस्याओं से जूझ रहे हैं। बड़ी आबादी की ग्राम पंचायत होने के चलते सुल्तानपुर आदमपुर ग्राम पंचायत में विकास कार्य सही प्रकार से नहीं हो पा रहे हैं। आजम भारती, ताहिर हसन, तस्लीम अहमद, दिलशाद अली, शौकत अली और नूरहसन आदि ग्रामीणों का कहना है कि सुल्तानपुर आदमपुर क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है। इस ग्राम पंचायत में आज तक शुद्ध पेयजल के लिए ओवरहेड टैंक नहीं लग पाया है। इसके चलते ग्रामीणों को दूषित पेयजल के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत में पूरी तरह से नालियों का निर्माण नहीं हो पा रहा है। इसके चलते जलभराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों की मांग पर 10 अक्तूबर को सुल्तानपुर आदमपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा कर दी थी, लेकिन स्वीकृति अभी तक नहीं मिल पाई है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक संजय गुप्ता से सुल्तानपुर आदमपुर को नगर पंचायत के दर्जे की स्वीकृति दिलाए जाने की मांग की है। उधर, क्षेत्रीय विधायक लक्सर संजय गुप्ता का कहना है कि सुल्तानपुर आदमपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की फाइल वित्त में चली गई है। सुल्तानपुर आदमपुर को नगर पंचायत बनाने की स्वीकृति जल्द ही मिल जाएगी।