{"_id":"6b01a1c16a4967345902e112","slug":"special-train-to-run-between-haridwar-and-delhi-several-express-trains-to-halt-at-balawali-roorkee-news-c-37-1-hrd1015-164436-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा: हरिद्वार-दिल्ली के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, कई एक्सप्रेस ट्रेनों का बालावाली में ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा: हरिद्वार-दिल्ली के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, कई एक्सप्रेस ट्रेनों का बालावाली में ठहराव
Sat, 21 Nov 2026 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sat, 21 Nov 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली शाहदरा से रात 10:25 बजे और हरिद्वार से शाम 4:25 बजे होगी रवाना
- गढ़मुक्तेश्वर में 10, कंकाठेर में 14 और राजघाट नरेरा में एक ट्रेन को अतिरिक्त ठहराव
लक्सर। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे हरिद्वार और दिल्ली शाहदरा के बीच 24 और 25 नवंबर को विशेष ट्रेन चलाएगा। इसके अलावा चंडीगढ़ एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस और सियालदह एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को बालावाली समेत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। साथ ही हरिद्वार, ऋषिकेश और योगनगरी ऋषिकेश स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 04303-04 हरिद्वार-दिल्ली शाहदरा-हरिद्वार विशेष ट्रेन का संचालन 24 और 25 नवंबर को होगा। दिल्ली शाहदरा से यह ट्रेन रात 10:25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:25 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वहीं, हरिद्वार से शाम 4:25 बजे चलकर रात 8:30 बजे दिल्ली शाहदरा पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव रुड़की, टपरी, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी और गाजियाबाद में होगा।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 14113-14 सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस, 13151-52 कोलकाता-जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस और 15011-12 चंडीगढ़-लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को 23 से 25 नवंबर तक बालावाली रेलवे स्टेशन पर दो-दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
महेश यादव के अनुसार, बालावाली के साथ गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन पर भी 22 से 25 नवंबर तक 10 ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। वहीं, कंकाठेर रेलवे स्टेशन पर 14 और राजघाट नरेरा रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन का अतिरिक्त ठहराव निर्धारित किया गया है।
स्नान पर्व को देखते हुए हरिद्वार, ऋषिकेश और योगनगरी ऋषिकेश सहित मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर टिकट काउंटरों के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की जा रही है।
--
ट्रैक अनुरक्षण कार्य के चलते ट्रेनों के आवागमन पर पड़ेगा असर
15 मिनट से लेकर 90 मिनट की देरी से चलेंगी ट्रेनें
लक्सर। मुरादाबाद-गाजियाबाद रेलखंड पर 20 नवंबर से 11 दिसंबर तक ट्रैक अनुरक्षण और टैंपिंग कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 12 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में 15 से 90 मिनट तक मार्ग में नियंत्रित किया जाएगा। वहीं, तीन ट्रेनों को 90 से 120 मिनट की देरी से रवाना किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के लिए अलग-अलग तारीखों और समय पर ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते काठगोदाम-नई दिल्ली एक्सप्रेस, बनमनखी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, दिल्ली-मुरादाबाद एक्सप्रेस, सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस और प्रयागराज संगम-सहारनपुर एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इसके अलावा दिल्ली-मुरादाबाद एक्सप्रेस, मेरठ सिटी-खुर्जा एक्सप्रेस और सूबेदारगंज-मेरठ सिटी एक्सप्रेस को अलग-अलग तारीखों में पुनर्निर्धारित किया जाएगा। ये ट्रेनें निर्धारित समय से 90 से 120 मिनट की देरी से रवाना होंगी।