{"_id":"57121c214f1c1b2e4f4a6acc","slug":"general-crime-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":" पड़ोसी संग फरार हुई युवती, पुलिस ने हिरासत में लिया भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी संग फरार हुई युवती, पुलिस ने हिरासत में लिया भाई
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की
Updated Sat, 16 Apr 2016 04:34 PM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पुरानी तहसील क्षेत्र से एक युवती पड़ोसी युवक के साथ फरार हो गई। युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी के भाई को हिरासत में ले लिया। दोनों अलग अलग समुदाय के होने के चलते पुलिस शिद्दत से दोनों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुरानी तहसील चौकी क्षेत्र में एक युवती का पड़ोस में रहने वाले युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अलग अलग समुदाय के होने के चलते परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। मौका पाकर दोनों घर से फरार हो गए।
विज्ञापन
प्रेमी के खिलाफ युवती के परिजनों ने दी तहरीर
युवती के परिजनों ने गंगनहर कोतवाली में प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी। उसके परिजनों पर भी मिलीभगत कर युवती को भगाने का आरोप लगाया। पुलिस ने पूछताछ के लिए प्रेमी के भाई को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस और परिजनों की ओर से संभावित जगहों पर दोनों की तलाश की जा रही है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी मदनमोहन भट्ट ने बताया कि आरोपी और युवती की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें ढूंढ लिया जाएगा।