फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Gave triple talaq to wife living in her parents' house, case registered

Roorkee News: मायके में रह रही पत्नी को दिया तीन तलाक, केस दर्ज

Sun, 14 Sep 2025 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Gave triple talaq to wife living in her parents' house, case registered

विज्ञापन




मंगलौर। मायके में रह रही विवाहिता को पति ने अपने माता-पिता के उकसावे में आकर गाली-गलौज करते हुए तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के लहबोली निवासी सलमान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन का विवाह साल 2021 में लक्सर कोतवाली सुल्तानपुर निवासी नावेद के साथ हुआ था। शादी के बाद पति-पत्नी में विवाद हो गया था। जिसके चलते मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बताया कि तभी से विवाहिता मायके में रह रही है। 30 अगस्त को पति नावेद ने उसकी बहन को फोन किया और गाली-गलौज करने लगा। आरोप हैं कि पति ने अपने माता-पिता के कहने पर उसकी बहन को फोन पर तीन तलाक दे दिया। तलाक के बाद उसकी बहन ने आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन समय रहते उसको मना लिया गया। कोतवाल प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी पति नावेद, सास नसरीन, ससुर इमरान निवासी सुल्तानपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed