फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Gas refilling racket busted, one accused arrested

Roorkee News: गैस रिफिलिंग रैकेट का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 Oct 2024 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Gas refilling racket busted, one accused arrested
I
विज्ञापन

IIदीपावली से पहले पुलिस और खुफिया विभाग ने की कार्रवाई
I
I

I
Iमंगलौर के मोहल्ला किला स्थित एक घर से बरामद हुए से 32 सिलिंडर
I
Iमंगलौर में दीपावली से पहले पुलिस और खुफिया विभाग के छापे में गैस रिफलिंग रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। टीम को मोहल्ला किला के एक घर से 32 सिलिंडरों का जखीरा बरामद हुआ। गैस रिफिलिंग के इस खेल में एक आरोपी को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
I
I
I
Iदीपावली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए खाद्य आपूर्ति और खुफिया विभाग ने मंगलौर के मोहल्ला किला में छापा मारा था। इस कार्रवाई के दौरान 32 गैस सिलिंडर बरामद किए गए जिनमें 18 कॉमर्शियल, 12 घरेलू और पांच किलो के दो सिलिंडर शामिल हैं। इसके साथ ही एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी जब्त किया गया। बरामद सिलिंडरों में से कुछ भरे हुए और कुछ खाली पाए गए।
विज्ञापन

I
Iमंगलौर क्षेत्रीय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत मोहल्ला किला में गैस रिफिलिंग की सूचना पर छापा मारा गया। एक मकान से 32 सिलिंडर बरामद हुए। जांच में पाया गया कि बड़े सिलिंडरों से छोटे में अवैध तरीके से गैस भरी जा रही थी। कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय पुलिस भी मौजूद रही। बताया कि यह अभियान जारी रहा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article