फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ganpatti Bappa Morya, come soon next year

गणपत्ति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ

Sat, 29 Aug 2020 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Ganpatti Bappa Morya, come soon next year
रुड़की रामनगर में शनिदेव मंदिर सेवा समिति की ओर से आयोजित गणेश चतुर्थी महोत्सव के समापन पर मूर्त? - फोटो : ROORKEE
गणेश चतुर्थी महोत्सव पर रामनगर शनिदेव मंदिर समिति की ओर से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का गंगनहर में विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

रामनगर शनिदेव मंदिर सेवा समिति की ओर से भगवान श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के समापन पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को समिति के समस्त सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए लक्ष्मीनारायण मंदिर स्थित गंगनहर घाट पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ विसर्जित किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस जल्दी आना’ के जयकारे भी लगाए गए। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति की ओर से भगवान श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का यह पर्व मनाया गया है। परंतु इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते इस पर्व को सादगी से मनाया गया। इस मौके पर गणेश भगवान का विसर्जन गंगा में विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर किया गया है। इस अवसर पर कृष्णा गोपाल आहूजा, मनी आहूजा, पार्षद पंकज सतीजा, पप्पी, लकी, हर्षित, पिंकी, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।

गणेश उत्सव पर श्रद्धालुओं ने की पूजा
रुड़की। जीवनदीप आश्रम रुड़की स्थित श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर में जीवनदीप पीठाधीश्वर वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज ने गणपति की स्थापना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना भी की। जीवनदीप आश्रम में गणेश उत्सव की धूम है। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज ने इस बार मिट्टी के गणेश की स्थापना न करके आश्रम में धातु की गणेश मूर्ति की प्रतिष्ठा करवाई है ताकि जल प्रदूषण से बचा जा सके और प्रतिदिन गणेश उत्सव धूमधाम से भक्तों द्वारा मनाया जा रहा है। इस मौके पर गंगनहर कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने गणेश की पूजा अर्चना की और लड्डू का भोग लगाया। इस दौरान करोना संकट के चलते सरकार के बताए निर्देशों का पालन किया गया। इस मौके पर प्रवीण सब्बरवाल, नूतन सब्बरवाल, शिवकुमार, सुदर्शना, केपी सिंह, बारू सिंह, बृजमोहन सैनी, डॉ. बृजपाल, प्रदीप, ललित, मनोज पांडे और प्रबंधक जीवन दी आश्रम मोहित शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed