फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Gang leader arrested for robbing finance employees

फाइनेंस कर्मचारियों से लूट में गैंग का सरगना गिरफ्तार

Sat, 19 Feb 2022 10:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
Gang leader arrested for robbing finance employees
खानपुर में पकड़ा गया फाइनेंश कर्मचारियों से लूट करने वाले गिरोह का सरगना। - फोटो : ROORKEE
तीन माह पहले फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, कारतूस, नकदी और कर्मचारियों से लूटे गए दस्तावेज भी बरामद किए हैं। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को एसपी क्राइम मनोज कत्याल ने खानपुर थाने में प्रेसवार्ता कर बताया कि हरिद्वार निवासी राकेश कुमार और विभोर कुमार फाइनेंस कर्मचारी हैं। पिछले साल 19 अक्तूबर में दोनों गोवर्द्धनपुर से लालचंदवाला जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर दोनों से बैग छीन लिया था। बैग में आठ हजार रुपये, टैब, मिनी प्रिंटर था। दोनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। तभी से पुलिस तीनों बदमाशों की तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि लूटपाट में रोहित उर्फ बिल्ला निवासी खानपुर शामिल है और वह गिरोह का सरगना है। शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि वह खानपुर आया हुआ है। इस पर पुलिस ने खानपुर पहुंचकर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी फरार हो गए। तलाशी के दौरान उसके पास से कुछ नकदी, एक तमंचा, कारतूस और फाइनेंस कर्मचारियों के दस्तावेज बरामद हुए। एसपी क्राइम ने बताया कि रोहित के खिलाफ सहारनपुर, खानपुर और लक्सर में सात केस दर्ज हैं। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed