{"_id":"6a24200b54d1b6f28c0a1003","slug":"ganeshpur-paniyala-road-to-be-widened-survey-completed-roorkee-news-c-5-1-drn1027-989042-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: चौड़ा होगा गणेशपुर-पनियाला मार्ग, पूरी की पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: चौड़ा होगा गणेशपुर-पनियाला मार्ग, पूरी की पैमाइश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेशपुर-पनियाला मार्ग के चौड़ीकरण की जद में 16 भवन स्वामी आ रहे हैं। नगर निगम की टीम ने पैमाइश करते नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह मार्ग 6.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इससे पनियाला के मुख्य मार्ग पर पहुंचने के लिए दूरी आधे से भी कम हो जाएगी। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश का काम पूरा कर लिया है।
गणेशपुर से होकर पनियाला पहुंचने का यह सबसे सुलभ और छोटा मार्ग माना जाता है। दूसरी ओर पनियाला जाने के लिए लोगों को दिल्ली-देहरादून हाईवे से मालवीय चौक, बीएसएम तिराहा और आजाद नगर चौक होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। गणेशपुर मार्ग से दूरी करीब आधी रह जाती है। इस मार्ग की सबसे बड़ी समस्या इसका संकरा होना है। गणेशपुर से आगे करीब 400 मीटर बाद सड़क इतनी तंग हो जाती है कि एक समय में केवल एक ही वाहन निकल पाता है।
दोनों ओर से वाहन आने पर अक्सर चालकों के बीच नोकझोंक भी होती रहती है। पार्षद कुलदीप तोमर ने इस संबंध में नगर निगम को पत्र सौंपकर मार्ग की पैमाइश करते हुए चौड़ीकरण का काम पूरा कराने की मांग की थी। पार्षद की मांग है कि जिनका सड़क पर अवैध कब्जा नहीं है उन्हें नियमानुसार मुआवजा देकर चौड़ीकरण किया जाए। पार्षद कुलदीप तोमर ने बताया कि निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइशा पूरी कर ली है। इसके तहत 16 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया जाएगा।