फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fury due to uprooting of idols, police took over the front

मूर्तियां उखाड़ने से रोष, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Thu, 13 Jan 2022 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
Fury due to uprooting of idols, police took over the front
लक्सर में मंदिर से मूर्ति उखाड़ने को लेकर मौके पर जांच पड़ताल करते सीओ व कोतवाली प्रभारी। - फोटो : ROORKEE
कुछ शरारती तत्वों ने रुड़की तिराहे के पास स्थित रुद्र महादेव मंदिर के बाहर लगी दो मूर्तियों को उखाड़कर फेंक दिया। इससे हिंदू संगठनों का गुस्सा भड़क उठा। मामला तूल न पकड़े इसे लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जानकारी ली। मामले में पुजारी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

लक्सर में रुड़की तिराहे के पास काफी पुराना रुद्र महादेव शिव मंदिर है। मंदिर के बाहर कुछ जमीन खाली पड़ी है। पिछले वर्ष दिसंबर 2021 में मंदिर के पुजारी फूल गिरि ने खाली जमीन में दो देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित कर दी थीं। बताया जा रहा है कि बुधवार रात कुछ लोग मंदिर के पास पहुंचे और मूर्तियों को उखाड़ना शुरू कर दिया। इसकी सूचना पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में ही लोग मूर्तियों को उखाड़ते रहे। इसी बीच सीओ बहादुर सिंह चौहान और कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उधर, हिंदू संगठनों के काफी लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि जमीन के मालिकाना हक के बारे में जानकारी ली जा रही है। जमीन पर हक जताने वाले से कागज मांगे गए हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हिंदू संगठन के कार्यकर्ता समेत कई पर मुकदमा
मंदिर के सामने से मूर्ति हटाने संबंधी पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने के मामले में पुलिस ने हिंदू संगठन के एक नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बुधवार रात मूर्तियां हटाने का मामला सोशल मीडिया पर चल रहा था। आरोप है कि इस दौरान लक्सर के बाक्करपुर निवासी हिंदू संगठन के नेता सूर्यकांत बजरंगी ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में पोस्ट डाल दी। बाद में कई लोगों ने इसे इसे शेयर भी किया। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने सूर्यकांत समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना भड़काने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed