फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Furious over power cut, warning of hostage

बिजली कटौती पर भड़की भाकियू, बंधक बनाने की चेतावनी

Tue, 29 Jun 2021 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Furious over power cut, warning of hostage
रुड़की। देहात क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने रोष जताया। साथ ही चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर सुधार नहीं हुआ तो ऊर्जा निगम के अधिकारियों को बंधक बनाकर खेतों में धूप में बैठाया जाएगा। समस्या को लेकर भाकियू ने एक ज्ञापन एएसडीएम को भी सौंपा है।
विज्ञापन

मंगलवार को भाकियू रोड गुट की ओर से प्रशासनिक भवन में एक पंचायत आयोजित की गई। इस दौरान
प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने कहा कि ऊर्जा निगम के अधिकारी किसानों की नहीं सुन रहे हैं। किसान अधिकारियों के दफ्तर में जाते हैं तो वे आश्वासन देते हैं, लेकिन कोई काम नहीं करते। उन्होंने कहा कि गर्मी में किसानों की फसलें सूख रही हैं, लेकिन ऊर्जा निगम लगातार बिजली कटौती कर रहा है। इससे किसानों को सिंचाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष नाजिम अली ने कहा कि किसान चकबंदी विभाग के लगातार चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि गेहूं और गन्ने का पूरा भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। चेकिंग के नाम पर पुलिस किसानों का ही उत्पीड़न कर रही है। इसके बाद एक ज्ञापन एएसडीएम पूरण सिंह राणा को सौंपा गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मुबारिक अली, राजेश सैनी, युवा विंग के जिलाध्यक्ष संजीव कुशवाह, शोभाराम, अनीश प्रधान, कुलदीप त्यागी और कारी शहजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खंभा टूटने से चार घंटे बिजली गुल
रुड़की। मालवीय चौक के पास ट्रक की चपेट में तार आने से खंभा टूट गया। इससे क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप हो गई। करीब चार घंटे बाद ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बिजली बहाल करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को मालवीय चौक के पास से एक ट्रक गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार फंस गई। इससे जोर पड़ने पर तार के साथ खंभा भी टूट गया। इस दौरान तार सड़क पर लटकने से लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि ऊर्जा निगम ने तुरंत बिजली की सप्लाई बंद कर दी। इससे करीब 250 की आबादी को चार घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। बाद में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बिजली के खंभे को ठीक कर काम शुरू करवाया। ऊर्जा निगम के ईई वीके सिंह ने बताया कि जानकारी मिली थी। बिजली सप्लाई शुरू करवा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed