फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   From Shri Shatchandi Mahayagya and Shrimad Bhagwat Katha 16

कोरोना के खात्मे को होगा श्री शतचंडी महायज्ञ

Tue, 13 Jul 2021 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
From Shri Shatchandi Mahayagya and Shrimad Bhagwat Katha 16
नंद विहार स्थित जीवनदीप आश्रम में श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर समिति की ओर से कोरोना के खात्मे के लिए श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 16 से 22 जुलाई तक आश्रम में सुबह और शाम महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को जीवनदीप आश्रम में आयोजित प्रेसवार्ता में श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज गोयल ने बताया कि समिति की ओर से पिछली बार श्री शतचंडी महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते कार्यक्रम संभव नहीं हो पाया। इस बार कोरोना की रफ्तार कम होने पर गुरु पूर्णिमा के महोत्सव पर महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि के प्रयासों से श्री शतचंडी महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ में देश-दुनिया से कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए प्रार्थना की जाएगी। साथ ही देश में सुख-शांति की कामना की जाएगी। 15 जुलाई को मंगल कलश यात्रा का शुभारंभ द्वारिका ग्रीन शिव मंदिर से किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कलश यात्रा में 108 महिला श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर चलेंगी। 16 से 22 जुलाई तक श्री शतचंडी महायज्ञ सुबह आठ से 10:30 और रात को आठ बजे से 10:30 तक होगा। शाम चार से सात बजे तक प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। रामगोपाल कंसल ने बताया कि ये खुशी की बात है कि श्री शतचंडी महायज्ञ रुड़की में पहली बार हो रहा है। महायज्ञ में प्रतिदिन 108 यजमान बनेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के अलावा यूपी से भी गणमान्य लोग और मंत्री हिस्सा लेंगे। मौके पर समिति उपाध्यक्ष प्रवीण सब्बरवाल, सह सचिव पंकज नंदा, कोषाध्यक्ष हरि किशन बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed