फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   From Doraemon guns to water tanks ready to disintegrate the colors of Holi

डोरेमोन गन से लेकर वाटर टैंक होली के रंग बिखरने को तैयार

Mon, 09 Mar 2020 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
From Doraemon guns to water tanks ready to disintegrate the colors of Holi
रुड़की में होली को लेकर सजा बाजार। - फोटो : ROORKEE
रंगों के महा पर्व होली को लेकर बाजार गुलजार बने हैं। होलिका पूजन पर प्रयुक्त होने वाले रंग बिरंगी होली हार व बेर के साथ ही पिचकारी व रंगों की दुकानें जगह-जगह सज गई है।
विज्ञापन

होली की खरीदारी को लेकर बाजारों में भारी रौनक बनी हुई है। ग्रामीण अंचलों से भी लोग होली की खरीदारी करने के लिए कस्बे में उमड़ रहे हैं। बाजारों में रंगों व चाइनीज पिचकारियों की भरमार है। मेन बाजार व अन्य स्थानों पर लगी रंगों व पिचकारी की दुकानों पर पांच रुपये से लेकर 500 रुपये तक की पिचकारी मौजूद है। डोरेमोन गन, डक व वाटर टैंक सरीखी पिचकारियां बच्चों के विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के मुखौटे भी बच्चों को पसंद बने हुए हैं। इस बार बाजार में चाइनीज गुलाल भी मौजूद है।
विज्ञापन

होली खेले, पर जरा संभलकर
लक्सर। रंगों के त्योहार पर डॉक्टर सभी को केमिकल युक्त रंगों से बचने की नसीहत दे रहे हैं। उनका कहना है कि केमिकल युक्त रंग त्वचा, आंख, किडनी, लीवर, फेफड़ों में इंफेक्शन पैदा करने के साथ बीमारियों को जन्म देते हैं। इसलिए हर्बल रंगों से होली खेलनी चाहिए। वहीं डॉ. विजय शर्मा ने बताया कि हरे, काले, नारंगी, सफेद समेत केमिकल रंगों में पारा, क्रोमियम आयोडाइड, कांच के महीन टुकड़े आदि मिलाए जाते हैं। यह रासायनिक तत्व सीधे-सीधे किडनी, लीवर और फेफड़ों में इंफेक्शन पैदा करते हैं। साथ ही बीमारियों को भी जन्म देते हैं। इससे आंखों में धुंधपन, अस्थमा और त्वचा से जुड़ी विभिन्न बीमारियां होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed