{"_id":"68fa6d18e3b523ee790ebcdc","slug":"friends-sitting-at-home-were-attacked-and-injured-with-rods-roorkee-news-c-5-1-drn1027-817841-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: घर में बैठे दोस्तों पर सरियों से हमला कर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: घर में बैठे दोस्तों पर सरियों से हमला कर घायल किया
विज्ञापन
रात के समय घर में बैठे दोस्तों पर कुछ लोगों ने लाठी और सरिये से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, नगर के संतनगर काॅलोनी निवासी अजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 21 अगस्त को रात करीब 9 बजे वह अपने दोस्त अमित राय के साथ अपने घर में बैठा हुआ था। इसी दौरान नशे की हालत में आरोपी अरुण तिवारी, उसके दोनों बेटे अभिषेक तिवारी व अमन तिवारी और संजय प्रसाद, राजेश प्रसाद निवासी संतनगर काॅलोनी हाथों में लाठी और सरिये लेकर उसके घर में घुस आए।
आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे और अमित को पीटना शुरू कर दिया। इससे वह दोनों घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।