{"_id":"ec602284e4afff4fe0cc29b8dd8687a7","slug":"friend-s-house-party-returned-the-missing-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के घर पार्टी कर लौटे लापता छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त के घर पार्टी कर लौटे लापता छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
रुड़की। आर्मी स्कूल के तीन छात्रों के लापता होने के मामले में पुलिस प्रशासन में रातभर हड़कंप मचा रहा। एक पार्टी में शामिल होने दोस्त के घर गए तीनों छात्र जब सुबह घर पहुंचे तो परिजनों के साथ-साथ पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
लालकुर्ती क्षेत्र में आर्मी स्कूल के तीन छात्र बृहस्पतिवार को छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचे थे। देर रात सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे रोहित, निखिल और शिवबचन के परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मामला सैन्य कर्मियों के परिवारों से जुड़ा होने के कारण पुलिस रात में ही खोजबीन में जुट गई थी। खबर से स्कूल प्रबंधन व उससे जुड़े अधिकारियों में भी रातभर हड़कंप मचा रहा। शुक्रवार सुबह तीनों छात्र सकुशल घर लौट आए। उन्होंने बताया कि पार्टी के लिए वह दोस्त के घर चले गए थे। गलती यह रही कि उन्होंने अपने-अपने घर इसकी जानकारी नहीं दी। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि तीनों छात्र अपने दोस्त के घर चले गए थे। वह खुद घर लौट आए हैं।
विज्ञापन