फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Freedom fighter heirs honored

Roorkee News: स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों काे किया सम्मानित

Tue, 22 Aug 2023 12:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Freedom fighter heirs honored
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति ने रुड़की, लक्सर और बहादराबाद में सम्मेलन आयोजित कर संगठन से जुड़े स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों का तिरंगा अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन




ज्योतिबा फुले सैनी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष देशबंधु ने एवं संचालन शहीद जगदीश वत्स के भांजे श्रीगोपाल नारसन ने किया। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सैनी ने उत्तराधिकारियों का स्वागत किया। श्रीगोपाल नारसन ने स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति द्वारा अब तक चलाए गए विभिन्न कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


महासचिव जितेंद्र रघुवंशी ने बताया कि समिति द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को 10 बजकर 10 मिनट शहीदों के नाम से जो कार्यक्रम अपने स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु चलाया जा रहा है। सभी उत्तराधिकारियों को उस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस मौके पर मुरली मनोहर उपाध्यक्ष, अर्जुन सिंह राणा उपाध्यक्ष वीरेंद्र गहलोत, कैलाश वैष्णव, धीरज कुमार शर्मा एवं सीपी मगन ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में राजकुमार अग्रवाल, देशबंधु, सुरेंद्र सैनी, आदिल खान, मोहम्मद मतीन, नवीन शरण निश्चल, राजकुमारी, दीपिका सैनी, रणवीर सिंह रावत, शेर सिंह गिल, राजीव कुमार सैनी समेत 32 उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed